भाजपा महिला मोर्चा ने महा जनसंपर्क अभियान चला नवयुवतियों को पार्टी से जोड़ा

नव युवतियों को लव जिहाद के संबंध में जागरूक करते हुए इस प्रकार की कुरीतियों से बचने के लिए मार्गदर्शन किया। सुकन्या समृद्धि योजना, नंदा देवी योजना के साथ मोदी सरकार की अनेक उपलब्धियों के पर प्रकाश डाला

187

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने नवयुवती मतदाताओं को पार्टी से जोड़े जाने के लिए चलाए गए महा जनसंपर्क अभियान के तहत ऋषिकेश मंडल में कार्यक्रम संयोजक रोमा सहगल की अध्यक्षता तथा जिला अध्यक्षा कविता शाह के नेतृत्व में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में नवयुवती मतदाताओं को पार्टी से जोड़े जाने के लिए कार्यक्रम किया गया।

युवतियों का किया मार्गदर्शन

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वक्ता कमली भट्ट प्रदेश मंत्री, महापौर नगर निगम अनीता ममगांई और भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा भारती ने पार्टी की रीति नीतियों से अवगत करवाया। कमली ने नवयुवतियों को मतदान के लिए अपना मत पत्र जरूर बनवाने और अपने मत का सही रूप से सोच समझकर इस्तेमाल करने के लिए मार्गदर्शन करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। इनमें विशेषता उज्ज्वला गैस योजना, गौरा देवी कन्या धन योजना मातृत्व योजना सहित अनेकों जानकारियां दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं

जिला अध्यक्ष कविता शाह ने नव युवतियों को लव जिहाद के संबंध में जागरूक करते हुए इस प्रकार की कुरीतियों से बचने के लिए मार्गदर्शन किया। सुकन्या समृद्धि योजना, नंदा देवी योजना के साथ मोदी सरकार की अनेक उपलब्धियों के पर प्रकाश डाला और नव युवतियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महा जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को पार्टी कीवी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन से जुड़ा जाना भी है। इसी संबंध में महापौर और जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने भी नव युवतियों को कई प्रकार से मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.