विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीयों ने दिखाये दम, जीते इतने पदक

दोनों देशों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने इस्राइल को 144 के मुकाबले 146 अंकों से हराया। प्रियांश ने एकल एवं मिक्स डबल अवनीत कौर के साथ दोनों में स्वर्ण पदक जीता।

265

आयरलैंड में तीन से नौ जुलाई तक आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप की जूनियर मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बेगूसराय के सर्वोदय नगर निवासी प्रियांश ने भारत की प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। प्रियांश की इस उपलब्धि से बेगूसराय में उत्सव का माहौल है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित खेल प्रेमी सहित तमाम लोग बधाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रियांश एवं अवनीत कौर की भारतीय जोड़ी ने आयरलैंड में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप की जूनियर मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। आयरलैंड के लिमेरिक में इस भारतीय जोड़ी ने फाइनल में इस्राइल को हराया।

जाधव और शर्मा की जोड़ी ने जीता कांस्य
दोनों देशों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने इस्राइल को 144 के मुकाबले 146 अंकों से हराया। प्रियांश ने एकल एवं मिक्स डबल अवनीत कौर के साथ दोनों में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारत के मानव जाधव और ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी ने कैडेट मिक्स्ड कंपाउंड स्पर्धा में मैक्सिको को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा है कि बेगूसराय के गौरवशाली खेल परम्परा को आगे बढ़ाते हुए विश्व क्षितिज पर चमकता सितारा बनकर प्रियांश ने अपना नाम दर्ज कर लिया। तीरंदाजी के विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीत कर भारत और बेगूसराय का गौरव बढ़ाया, यह उनका दूसरा स्वर्ण पदक है।

यह भी पढ़ें – टी-20ः भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.