रांची से हावड़ा के लिए जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें समय और रूट

रांची से हावड़ा के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है। ट्रेन का रूट और समय जारी कर दिया गया है।

206

रांची (Ranchi) से पटना (Patna) के बाद अब हावड़ा (Howrah) के लिए भी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलेगी। वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) के रूट पर चलेगी। यह रांची से बोकारो, धनबाद और आसनसोल होते हुए हावड़ा तक जायेगी। वंदे भारत के लिए रेलवे (Railway) ने पिछले दिनों जो समय तय किया था, उसके मुताबिक ट्रेन सुबह 8 बजे हावड़ा से रवाना होने वाली थी और धनबाद होते हुए दोपहर 12.55 बजे ट्रेन रांची पहुंचने वाली थी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3.20 बजे रांची से रवाना होने और रात 8.10 बजे हावड़ा पहुंचने वाली थी।

वंदे भारत सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह दोपहर 3:30 बजे खुलेगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची से हावड़ा के बीच का सफर 6 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी। रांची से हावड़ा पहुंचने के बाद ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे के अंतराल पर वापस लौटेगी।

यह भी पढ़ें- सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! पैसे रिफंड मिलने की जागी उम्मीद

किराए को लेकर अभी खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी स्पेशल ट्रेन के तौर पर किराया सामान्य किराए से 30 फीसदी ज्यादा था, लेकिन स्थायी होने के कारण इस ट्रेन का किराया 30 फीसदी तक कम हो जाएगा। यह एक साप्ताहिक ट्रेन है।

रेलवे अधिकारी का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन खासकर कारोबारियों के लिए फायदेमंद होगी। जो बिजनेस के सिलसिले में कोलकाता जाते हैं। आपातकालीन कार्य के लिए उसी दिन हावड़ा से भी वापसी की जा सकती है। वंदे भारत ट्रेन से रांची से हावड़ा तक का सफर महज 6 घंटे 35 मिनट में पूरा हो जाएगा।

देखें यह वीडियो- नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर CM शिवराज सिंह चौहान का जवाब 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.