बंगाल में जंगलराजः एक और महिला के साथ हो गया ऐसा

पश्चिम बंगाल में बर्बरता रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है।

196

पश्चिम बंगाल में महिलाओं बर्बरता थमने का नाम नहीं ले रही है। पंचायत चुनाव बीतने के बाद बीरभूम जिले में एक और महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। 24 जुलाई को जारी इस वीडियो में दावा किया गया है कि 58 साल की उस महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

भाजपा का आरोप
भाजपा का आरोप है कि मामले में जो आरोपित है, वह पिछले कई दिनों से महिला को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पार्टी ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति बर्बरता ऊंचे स्तर पर है और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है।

जानिये, देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा भाव

पहले भी हो चुका है ऐसा
इधर एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक 62 साल की महिला से दुष्कर्म का खुलासा हुआ था। पार्टी ने इसके खिलाफ आज सोमवार को बीरभूम जिले के सैंथिया में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.