मुंबई के लिए मौसम विभाग की रेड अलर्ट, कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनपा आयुक्त डाॅ. इकबाल सिंह चहल ने मुंबई नगर निगम और सभी सरकारी और निजी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और सभी कॉलेजों के लिए कल गुरुवार, 27 जुलाई, 2023 को छुट्टी की घोषणा की है।

213

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज रात 8 बजे से कल दोपहर तक मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट (लाल अलर्ट) जारी किया है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

इसी पृष्ठभूमि में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनपा आयुक्त डाॅ. इकबाल सिंह चहल ने मुंबई नगर निगम और सभी सरकारी और निजी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और सभी कॉलेजों के लिए कल गुरुवार, 27 जुलाई, 2023 को छुट्टी की घोषणा की है।

साथ ही सभी मुंबईवासियों से अनुरोध किया है कि कृपया सतर्क रहें। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। साथ ही नगर निगम आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल ने प्रशासन के माध्यम से समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें – 09 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का होगा यादगार समापन

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.