इस तिथि से शुरू होगा भारतीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप

हॉकी इंडिया का महासचिव का पद संभालने के बाद भोला नाथ सिंह ने हॉकी के विकास के लिए कई नए कार्यक्रम की शुरुआत कराई है।

194

हॉकी इंडिया की ओर से 21 अगस्त से बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में भारतीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में पुरुष वर्ग से रोहित तिर्की, रोहित प्रधान और घूरन लोहरा तथा महिला वर्ग में स्वीटी डुंगडुंग,जमुना कुमारी,पार्वती टोपनो,रोशनी आइंद,रजनी केरकेट्टा और पुष्पा डांग चयन किया गया है।

गवाह हत्याकांड मामले में गैंगस्टर अतीक अहमद का वकील गिरफ्तार, यह है आरोप

हॉकी इंडिया के महासचिव ने दी जानकारी
हॉकी इंडिया का महासचिव का पद संभालने के बाद भोला नाथ सिंह ने हॉकी के विकास के लिए कई नए कार्यक्रम की शुरुआत कराई है। उसी प्रकार हॉकी इंडिया के इतिहास में उनके पहल से ही पहली बार सब जूनियर स्तर के महिला एवं पुरुष टीमों का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जा रहा है और इस कैंप के माध्यम से भारतीय सब जूनियर टीम का गठन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का भी अवसर दिया जाएगा। साथ ही झारखंड के महिला एवं पुरुष कुल 9 खिलाड़ियों का इस राष्ट्रीय कैंप में चयनित किए जाने पर सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.