अयोध्या में शुरू हुआ कई सुविधाओं वाला श्रीराम जन्मभूमि पथ, जानें कुछ खास विशेषताएं

रामलला का नया दर्शन मार्ग राम जन्मभूमि पथ बिरला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलीला दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लॉकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध है।

198

जय श्रीराम के जयकारे के साथ श्रीराम जन्मभूमि पथ का शुभारम्भ कर दिया गया है। राम भक्तों को अपने आराध्य का दर्शन करने में आधा किलोमीटर की दूरी कम तय करनी होगी।पुराने दर्शन मार्ग में बदलाव करते हुए अब दर्शनार्थी नए मार्ग से रामलला का दर्शन के लिए परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। यह मार्ग 566 मीटर लंबा है। यह मार्ग लगभग डेढ़ साल में 39 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

रामलला का नया दर्शन मार्ग राम जन्मभूमि पथ बिरला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलीला दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लॉकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध है। शुभारम्भ अवसर पर इस भव्य मार्ग को फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा इस मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। पिंक शेड्स स्टोन से यह मार्ग बेहद खूबसूरत बनाया गया है। इसकी चौड़ाई लगभग 100 फिट रखी गई है। यहां फ्री लॉकर की भी सुविधा है।

अत्याधुनिक लाइट से युक्त होगा जन्मभूमि पथ
सरकार अयोध्या का संपूर्ण विकास करा रही है। लगभग 32 हजार करोड़ से अधिक की परियोजना एक साथ यहां चल रही हैं। अत्याधुनिक लाइट से युक्त जन्मभूमि पर एक साइड पत्थरों को लगाया जा रहा है। जन्मभूमि पथ को योगी सरकार ने अयोध्या की गरिमा के अनुरूप तैयार किया है। इस मार्ग पर पर्याप्त उजाला रहे, इसके लिए दो तरह की लाइटों को इंस्टाल किया जा रहा है। पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं। मार्ग पर सुन्दर डिजाइनर व आकर्षक पोल भी लगाए गए हैं। मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोन बेन्च, वाटर कियोस्क एवं प्रसाधन की व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इस मार्ग पर विद्युत तार ऊपर नहीं दिखाई देंगे तथा भविष्य में मार्ग बार-बार खोदने की आवश्यकता भी नहीं होगी। यह मार्ग भविष्य में दर्शनार्थियों की भारी संख्या बढ़ने व सुविधाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें –यूपी में गुजरात मॉडल, योगी ने किया सीएम कमांड सेंटर व डैशबोर्ड का शुभारंभ, जानें क्या हैं फायदे

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.