चंद्रयान-3: लैंडर इमेजर कैमरे से कुछ ऐसा दिखा चंद्रमा, इसरो ने ट्वीट किया वीडियो

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार (23 अगस्त) को होनी है।

260

भारत (India) के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की 23 अगस्त को होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) से पहले इसके लैंडर में लगे कैमरे (Cameras) ने चंद्रमा (Moon) की तस्वीरें ली हैं। इसरो ने ‘लैंडर इमेजर कैमरा 4’ (Photos Lander Imager Camera 4) से ली गई तस्वीरें एक छोटे से वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर जारी की हैं।

वीडियो में चांद की सतह बेहद चमकीली नजर आ रही है, जिसमें कई जगहों पर गड्ढे भी नजर आ रहे हैं। इसरो के अनुसार, ये तस्वीरें रविवार (20 अगस्त, 2023) को ली गईं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में ईसाई करवा रहे थे धर्म परिवर्तन, पुलिस पहुंची तो हो गया कांड

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इससे पहले रविवार, 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन ‘लूना-25’ एक दुर्घटना के कारण विफल हो गया था। उसे भी दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। चांद के इस हिस्से तक अब तक कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। अगर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के मामले में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन जाएगा।

इसरो प्रमुख ने कहा कि सब कुछ ठीक
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि फिलहाल सभी चीजें ठीक से काम कर रही हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 की तय समय पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भरोसा जताया है। टीओआई से बात करते हुए इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की अब तक की यात्रा में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जो नहीं होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि अब तक सभी प्रणालियों ने इसरो की आवश्यकता के अनुरूप प्रदर्शन किया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर इसरो प्रमुख ने कहा कि तैयारियां पूरी हैं।

देखें यह वीडियो- कांग्रेस के अजीज कुरैशी का ऐसा काला मन!

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.