5 अक्टूबर से बंद होगी ओपन डेक बसों से ‘मुंबई दर्शन’ सुविधा

फिलहाल मुंबई दर्शन के लिए बेस्ट की केवल तीन ओपन डेक बसें ही सेवा में हैं। इन बसों की मियाद अब समाप्त होने वाली है। इसलिए इन बसों को बेस्ट प्रशासन चरणबद्ध तरीके से मुंबई की सड़कों से हटाने जा रहा है।

384

बेस्ट की तरफ से मुंबई (mumbai) में पर्यटकों को दी जाने वाली ‘मुंबई दर्शन’ (Mumbai Darshan) सुविधा 5 अक्टूबर से बंद होने जा रही है। बेस्ट (best) प्रशासन ने पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही डबल डेकर ओपन डेक बसों (open deck buses) की सेवा अक्टूबर से बंद करने जा रही है।

खत्म हो रही ओपन डेक बसों की मियाद
फिलहाल मुंबई दर्शन के लिए बेस्ट की केवल तीन ओपन डेक बसें ही सेवा में हैं। इन बसों की मियाद अब समाप्त होने वाली है। इसलिए इन बसों को बेस्ट प्रशासन चरणबद्ध तरीके से मुंबई की सड़कों से हटाने जा रहा है। प्रशासन ने पूर्व में जारी 50 नई ओपन डेक बसों की खरीदी का टेंडर (Tender) भी रद्द कर दिया है। साथ ही निकट भविष्य में ओपन डेक बसें चलाने का बेस्ट का कोई प्लान भी नहीं है।

हर महीने 20 हजार पर्यटक लेते थे लाभ
बता दें कि मुंबई में पर्यटकों की सुविधा के लिए एमटीडीसी की मदद से 26 जनवरी 1997 को ओपन डेक बस सेवा शुरू की गई थी। हर महीना लगभग 20हजार पर्यटकों के इस ओपन डेक बसों से यात्रा करने का अंदाजा लगाया गया था। पहले इसे मुंबई के उपनगरों में चलाई जा रही थी । लेकिन बाद बाद में इसे दक्षिण मुंबई के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच प्रारम्भ किया गया था।

यह भी पढ़ें – NIA Raid टेरर फंडिंग के गुर्गों पर कार्रवाई

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.