दिन विशेष, 14 सितंबरः भारत की आधिकारिक भाषा बनी हिन्दी

532

भाषाओं के माथे की बिंदी कही जाने वाली हिंदी के लिए 14 सितंबर एक खास दिन है। हर साल 14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के रूप में। दरअसल, भारत की आजादी के पहले ही हिंदी दिवस की नींव रख दी गई थी लेकिन इसे मनाने की शुरुआत देश की आजादी के बाद हुई। 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। देश की स्वतंत्रता के बाद आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। हिंदी को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ हिंदी दिवस पर कई कार्यक्रम व सेमिनार का आयोजन होता है।

यह भी पढ़ें – Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 18 सितंबर से शुरू होगा सत्र 

अन्य अहम घटनाएंः

1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए।

1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।

1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी।

2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लॉन्च किया था।

2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए।

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया था।

2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया था।

2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

2009 : भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यूएस ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता।

जन्मः

1894 – ज्ञानचंद्र घोष- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता।

1914 – गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी) फिल्म निर्देशक।

1923 – राम जेठमलानी- भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।

1930 – राजकुमार कोहली- जाने-माने फिल्म निर्माता।

1945 – तथागत राय- भारतीय राजनीतिज्ञ, इंजीनियर तथा लेखक।

1954 – श्रीकांत जिचकर- भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।

1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।

1993- साजन प्रकाश- ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.