विपक्षी दलों के गठबंधन पर सीएम शिवराज का हमला, कहा- कांग्रेस में मचा है घमासान

लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ आ रहे विपक्षी दलों की पहली सार्वजनिक रैली भोपाल में होनी थी। लेकिन, अब I.N.D.I.A अलायंस की वह रैली रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गठबंधन पर निशाना साधा है।

290

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने वाले हैं। पिछले 9 साल से केंद्र (Central) की सत्ता पर काबिज भाजपा (BJP) को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां (Opposition Parties) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं ,इसी वजह से करीब 28 विपक्षी पार्टियों ने एक साथ आकर I.N.D.I.A गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) बनाया है। इस गठबंधन की पहली सार्वजनिक रैली (Public Rally) भोपाल (Bhopal) में होनी थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद भाजपा लगातार उन पर हमलावर है।

सीएम शिवराज सिंह ने साधा निशाना
अगले महीने भोपाल में होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की जनसभा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “यहां के लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा है, इसलिए उन्हें रैली रद्द करनी पड़ी। I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने सनातन धर्म का अपमान किया है, जिसे मध्य प्रदेश की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्हें (I.N.D.I.A गठबंधन) को समझना चाहिए” यह सनातन का अपमान हमारी आस्था पर हमला है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: फाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, नहीं खेलेगा ये ऑलराउंडर

कांग्रेस नेतृत्व में ताकत की कमी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कोई ताकत नहीं है। वे बाहर से किसी को क्यों बुलाएंगे, परिवार के लोग (मध्य प्रदेश कांग्रेस) आपस में लड़ रहे हैं।’ कांग्रेस में इस बात को लेकर घमासान मचा हुआ है कि पोस्टर पर किसकी फोटो होगी। यही कारण है कि वे प्रचार नहीं कर रहे हैं।

भाजपा में एकता है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा, “भाजपा एकजुट है, जहां भी चुनाव होते हैं, हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता काम में जुट जाते हैं। मैं उत्तर प्रदेश और गुजरात के चुनावों में भी गया था।”

उन्होंने आगे कहा, यहां हमारे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ रहे हैं। हमारे नेता पूरे देश से आ रहे हैं। हम एक बड़े लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।

देखें यह वीडियो- मुंबई के सड़कों पर गाड़ी चलाना अब होगा और भी महंगा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.