Muri-Jammutvi एक्सप्रेस में लूट, 50 यात्रियों को बनाए शिकार

लातेहार स्टेशन से लगभग 10 बदमाश एस 9 बोगी में सवार हुए। लातेहार से गाड़ी के रवाना होते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

313

झारखंड के लातेहार-बरवाडीह स्टेशन के बीच 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे मुरी से जम्मूतवी जा रही मुरी एक्सप्रेस में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने करीब पचास यात्रियों से हथियारों के दम पर लाखों रुपये लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए करीब 10 बार हवाई फायर किए। कुछ यात्रियों को पीटकर घायल कर दिया।

महिलाओं से किये दुर्व्यवहार
यात्रियों का कहना है कि मुरी-जम्मूतवी ( Muri-Jammutvi) एक्सप्रेस लातेहार स्टेशन से लगभग 10 बदमाश एस 9 बोगी में सवार हुए। लातेहार से गाड़ी के रवाना होते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। लूटपाट के बाद बदमाश बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए।

अधिकांश यात्री थे दर्शनार्थी
डाल्टनगंज स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यहां दो घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही। घायल यात्रियों का यहां प्राथमिक उपचार किया गया। यात्रियों का आरोप है कि जीआरपी (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल की सांठगांठ यह सब हुआ। अधिकांश यात्री विंध्याचल और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रहे थे।

यह भी पढ़ें – Asian Games: भारत के लिए एक और पदक पक्का, महिला टीम फाइनल में

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.