संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, जज ने सांसद को लगाई फटकार

सांसद संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

153

दिल्ली शराब घोटाला (Delhi Liquor Scam) मामले में गिरफ्तार (Arrested) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने अब सांसद संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है। बता दें कि 4 अक्टूबर को ईडी (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में घंटों पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार (Arrested) किया था।

ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया था। जब संजय सिंह दूसरी बार कोर्ट में पेश हुए तो उन्हें 13 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार को ईडी को दी गई रिमांड खत्म होने पर कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया 246 रनों का लक्ष्य, रहीम ने जड़ा अर्धशतक

क्या है आरोप?
प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई थी। इससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को आर्थिक लाभ हुआ।

संजय सिंह की टिप्पणी पर जज नाराज
राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सांसद संजय सिंह ने ईडी को मनोरंजन विभाग कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”उनके सवालों को देखिए, वे अडानी की जांच नहीं करते।” हालांकि संजय सिंह की इस टिप्पणी पर जज नागपाल नाराज हो गए। उन्होंने संजय सिंह से कहा- ”अगर आप यहां आकर राजनीतिक भाषण देना चाहते हैं तो यहां आने की जरूरत नहीं है।”

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.