…चाको ही नहीं 170 कांग्रेसी विधायकों ने भी छोड़ा कांग्रेस का हाथ!

देश में 2016 से 2020 के मध्य सभी राजनीतिक दलों से संबद्ध नेताओं का अध्ययन करने पर चौंकानेवाले आंकड़े सामने आए हैं।

110

कांग्रेस से मोहभंग सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में विधायक पलायन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के चिट्ठीवाले 23 नेता साथ तो हैं लेकिन पार्टी से दूरियां बढ़ती जा रही है। इन परिस्थितियों से जूझती कांग्रेस कभी चाय बगान तो कभी कॉन्वेंट में ठुमके लगाती नजर आती है। लेकिन, पलायन रोकने का पार्टी का पांसा उलटा ही पड़ रहा है और 170 विधायक पार्टी को छोड़ चुके हैं।

दक्षिण भारत में कांग्रेस का चेहरा और केरल के कद्दावर नेता पीसी चाको ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। उन्होंने उपेक्षा, अनदेखी का आरोप लगाया है। इस बीच असोशिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म का एक सर्वेक्षण सामने आया है। जिसके अनुसार 2016-2020 की कालावधि में 170 कांग्रेसी विधायकों (42%) ने पार्टी छोड़ी है। जबकि इसी कालावधि में मात्र 18 भाजपा विधायकों (4.4%) ने साथ छोड़ा है। 2019 के लोकसभा चुनावों में 5 भाजपा (5%) सांसदों ने पार्टी छोड़ दिया। राज्यसभा में देखें तो कांग्रेस के 7 (43.8%) सांसदों ने पार्टी का साथ छोड़ा है।

ये भी पढ़ें – यह सियासत न कर दे ‘फ्रैक्चर…’?

एडीआर ने देश के 433 सांसद और विधायकों के प्रतिज्ञापत्रों का अध्ययन किया है। जिसके बाद आंकड़े समक्ष आए हैं। नेताओं के पलायन का सबसे बड़ा लाभ भाजपा को मिला है। बड़ी संख्या में विधायकों और सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.