दीदी से प्यार पर बंगाल के पूत से तकरार!…. गुप्त समझौता तो नहीं?

कांग्रेस ने सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में पार्टी नेता के पद से हटा दिया है। इस पद से उनके हटाए जाने को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

118

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस ने एक बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी ने सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में पार्टी नेता के पद से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने यह निर्णय प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के घायल होने पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर लिया है। चौधरी की जगह रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस ने लोकसभा में नया नेता बनाया है।

 इस निर्णय को लेकर कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और दीदी की पार्टी में गुप्त समझौते की वजह से चौधरी को इस पद से हटाया गया है। लोकसभा में पार्टी के पक्ष को हमेशा मजबूती से रखनेवाले चौधरी बंगाल की धरती से हैं और उनकी पहचान एक आक्रामक कांग्रेस नेता के रुप में है। इसके बावजूद उन्हें इस महत्वपूर्ण पद से हटाये जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

पार्टी की दलील
कांग्रेस ने इस बात से इनकार किया है कि ममता बनर्जी के घायल होने पर उनके द्वारा ट्वीट कर दिए गए बयान को लेकर चौधरी को इस महत्वपू्र्ण पद से हटाया गया है। पार्टी का कहना है कि अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल इकाई के भी प्रमुख हैं और प्रदेश में 27 मार्च से 8 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। मतों की गिनती 2 मई को की होगी। पार्टी की दलील है कि इस हाल में चौधरी अगले दो-तीन महीने पश्चिम बंगाल में व्यस्त रहेंगे। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः चोट में खोट…. क्या ये इमोशनल कार्ड है?

उपनेता गौरव गोगोई भी व्यस्त
अब रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की रणनीति तय करेंगे। बता दें कि पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई भी इन दिनों असम में कराये जा रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं।

चौधरी ने कही थी ये बात
बता दें कि  अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वह लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए यह राजैनिक पाखंड कर रही हैं। नंदीग्राम में अपनी हार को देखते हुए वे इमोशनल कार्ड खेलकर लोगों की सहानुभूति बटोरना चाहती हैं। इसलिए वह इस तरह का ड्रामा कर रही हैं। चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि ममता बनर्जी पुलिस मंत्री भी हैं। पुलिस मंत्री के साथ कोई पुलिस नहीं थी, यह आश्चर्य की बात है।

ये भी पढ़ेंः यह सियासत न कर दे ‘फ्रैक्चर…’?

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं और लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। बिट्टू लगातार तीन बार से चुनाव जीतते रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2009 में आनंदपुर साहिब से जीत दर्ज की थी, उसके बाद 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.