अभिनेत्री गौहर खान कर रही थी ऐसा काम! अब हुआ मामला दर्ज

महामारी अधिनियम के अंतर्गत किसी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे तत्काल क्वारंटाइन होना पड़ता है। इसमें एसिम्प्टोमैटिक को घर में या मनपा के केंद्र में क्वारंटाइन किया जाता है, जबकि सिम्प्टोमैटिक संक्रमित अस्पताल में भर्ती किये जाते हैं।

109

हिंदी फिल्म जगत से जुड़ी नामचीन अभिनेत्री गौहर खान पर मुंबई महानगर पालिका ने मामला दर्ज कराया है। यह अभिनेत्री कोरोन पॉजीटिव थी इसके बावजूद सार्वजनिक जगहों पर घूम रही थी। महामारी नियमों के उल्लंघन के आरोप में उसके विरुद्ध महामारी कानून के अंतर्गत ओशीवरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह अभिनेत्री हाल ही में विवाह के बंधन में बंधी है और कुछ दिन पहले ही एक रियालिटी शो में से हिस्सा लेकर बाहर आई थी। मिली जानकारी के अनुसार गौहर खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे क्वारंटाइन होना आवश्यक था। लेकिन कोरोना संक्रमितों के लिए जारी किये गए दिशा-निर्देशों का सरेआम उल्लंघन करते हुए वो शूटिंग में आ जा रही थी।

इसे मराठी में पढ़ें – कोरोनाबाधित असूनही चित्रीकरण करणा-या अभिनेत्रीवर गुन्हा दाखल!

गौहर खान पर मुंबई मनपा के ‘के पश्चिम’ वॉर्ड ने मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही उसे मुंबई मनपा के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस अभिनेत्री पर भारतीय दंड विधान की धारा 188, 269, 270 और महामारी नियंत्रण कानून की धारा 2 व 3 के अतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें – क्या नीता अंबानी बनेंगी प्रोफेसर?…. जानने के लिए पढ़ें ये खबर

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.