Chhattisgarh CM: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, केंद्र की लगी मुहर

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

1454

भाजपा (BJP) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम पद (CM Post) के लिए नाम का ऐलान कर दिया है। विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए एक आदिवासी नेता (Tribal Leader) को राज्य का चेहरा बनाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व (BJP Central Leadership) ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय का नाम प्रस्तावित किया है।

भाजपा की विधायक दल की बैठक में लिए गए इस फैसले में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे। केंद्रीय पर्यवेक्षक सुबह करीब नौ बजे रायपुर पहुंचे। दोपहर 12 बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें- Under-19 Asia Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को दिया 260 रनों का लक्ष्य, उदय सहारन ने खेली कप्तानी पारी

कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए विष्णुदेव
विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया था। विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले।

सांसद भी रह चुके हैं विष्णुदेव
गौरतलब हो कि विष्णुदेव छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी 2 साल 68 दिन तक निभाई। वह रायगढ़ सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.