Taj Mahal: क्या है ताज महल का इतिहास, दिन में कितनी बार बदलता है रंग?

ताज महल का निर्माण 1632 से 1653 तक चला और इसे उस काल की अद्वितीय मुगल वास्तुकला का एक उदाहरण माना जाता है। यह लाल किले के निकट यमुना नदी के तट पर स्थित है।

482

आगरा (Agra) भारत के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है। यह शहर अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रमुख पर्यटक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। मुगल सम्राट अकबर और उनके सम्राट जहांगीर और शाहजहां के शासनकाल के दौरान आगरा मुगल साम्राज्य की राजधानी थी। आज हम आपको ताज महल के बारे में बताने जा रहे हैं। ताज महल (Taj Mahal) उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध मकबरा है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। ताज महल विश्व प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है। यह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों (Major Tourist Destinations) में से एक है। यह मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां (Mughal Emperor Shahjahan) की पत्नी मुमताज (Mumtaz) महल की याद में बनवाया गया था।

ताज महल का इतिहास
ताज महल का निर्माण 1632 से 1653 तक चला और इसे उस काल की अद्वितीय मुगल वास्तुकला का एक उदाहरण माना जाता है। यह लाल किले के निकट यमुना नदी के तट पर स्थित है।

यह भी पढ़ें – Prayagraj: मौनी अमावस्या पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

ताज महल की असली कहानी क्या है?
ताज महल की कहानी एक प्रेम कहानी है, जो प्रेमी शाहजहां और मुमताज महल के बीच प्रेम की अद्भुत कहानी बताती है। यह उन दिनों की बात है जब मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में इस भव्य मकबरे का निर्माण कराया था। मुमताज महल का असली नाम अर्जुमंद बानो बताया जाता है।

एक दिन में कितने रंग बदलता है ताज महल?
विशेषज्ञों के अनुसार, ताज महल दिन में तीन बार रंग बदलता है, तीनों रंग अलग-अलग हैं। सुबह जब आप ताज महल को देखते हैं तो वह गुलाबी रंग का दिखता है। शाम को इसका रंग थोड़ा दूधिया हो जाता है। चांदनी रात में इसकी सुंदरता बढ़ जाती है, रात में सुनहरा दिखता है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.