प्रति वर्ष 22 मार्च को 'विश्व जल दिवस' मनाया जाता है।

इस वर्ष 2024 के लिए ‘विश्व जल दिवस’ का विषय 'शांति के लिए जल’ है।

वर्तमान में वैश्विक स्तर पर जल एक ऐसा विषय है जो कई देशों में संघर्ष का कारण बना हुआ है।

जल जीवन के लिये तो आवश्यक है ही साथ में जल के महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि

वैश्विक स्तर पर जल दो देशों या क्षेत्रों के बीच में संबंधों को बेहतर भी कर सकता है और संघर्ष भी भड़का सकता है।

विश्व जल दिवस का मुख्य फोकस सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 6 की उपलब्धि का समर्थन करना है।

जिसमें 2030 तक सभी के लिए साफ जल और स्वच्छता उपलब्ध करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।