Morni Hills: हरियाणा के हिल स्टेशन मोरनी हिल्स पर अभी तक नहीं गए हैं, तो जल्द बनाएं प्लान

अगर आप वीकेंड पर बार-बार एक ही जगह जाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको हरियाणा के मोरनी हिल्स स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

968

सर्दियों (Winter) के मौसम में घूमने का अपना ही मजा है। सर्दियों में लोग अपनी मनपसंद जगहों पर घूमने निकल पड़ते हैं। अगर आप भी वीकेंड (Weekend) पर कुछ देर के लिए बाहर जाना चाहते हैं, लेकिन किसी बेहतरीन जगह की तलाश में हैं, तो चलिए आज हम आपको दिल्ली (Delhi) के पास स्थित मोरनी हिल्स स्टेशन (Morni Hills Station) के बारे में जानकारी देते हैं।

मोरनी हिल्स हरियाणा का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। मोरनी हिल्स हरियाणा (Haryana) के पंचकूला (Panchkula) में स्थित है। यह हिल स्टेशन 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मोरनी हिल स्टेशन दिल्ली से 252.6 किलोमीटर दूर है, जहां की यात्रा करने में आपको मात्र 5 से 6 घंटे लगेंगे। यहां का नजारा इतना खूबसूरत है कि यह यात्रा आपके लिए यादगार बन जाएगी।

यह भी पढ़ें- Adani Transmission Share Price: अडानी के शेयरों में 18% तक उछाल, समूह का बाजार पूंजीकरण हिंडनबर्ग से पहले के स्तर पर पहुंचा

मोरनी हिल्स कैसे पहुंचें? 
मोरनी हिल्स पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका सड़क मार्ग है जिसमें लगभग एक घंटे का समय लगता है। आप इस जगह तक पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या अपनी कार ले सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से बस ले सकते हैं। आप पंचकूला को भी कवर कर सकते हैं जो चंडीगढ़ और मोरनी हिल्स के बीच के रास्ते में पड़ता है।

बता दें कि यहां एक एडवेंचर पार्क भी है। जहां आप रोप क्लाइंबिंग, बर्मा ब्रिज, रैपलिंग जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां गुरुद्वारा नाडा साहिब और मोरनी किला भी देखने जा सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से मोरनी हिल्स की दूरी 253 किलोमीटर है। वीकेंड पर मौज-मस्ती करने के लिए यह जगह आपके बेहद करीब होगी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.