Assembly Bypoll: भूपेंद्र यादव और शिवराज चौहान सहित ये नेता नियुक्त किया गए भाजपा के चुनाव प्रभारी, देखें पूरी सूची

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव को महाराष्ट्र में चुनाव सह-प्रभारी के रूप में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहायता करेंगे, जबकि कृषि मंत्री चौहान को चुनाव सह-प्रभारी के रूप में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का सहयोग मिलेगा।

138

Assembly Bypoll: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने 17 जून (सोमवार) को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को महाराष्ट्र (Maharashtra) और झारखंड (Jharkhand) में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव को महाराष्ट्र में चुनाव सह-प्रभारी के रूप में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहायता करेंगे, जबकि कृषि मंत्री चौहान को चुनाव सह-प्रभारी के रूप में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Parliament Session: सांसदों की शपथ के साथ 24 जून से होगा 18वीं लोकसभा का सत्र, इस तारीख को चुना जाएगा लोकसभा अध्यक्ष

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी
पार्टी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा में चुनाव सह-प्रभारी के रूप में प्रधान की सहायता त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब करेंगे।

यह भी पढ़ें- Yoga For Healthy Heart: दिल को स्वस्थ रखने के 5 योगासन

मैदान में उतारा भाजपा और आप ने दल-बदलू
एक अन्य घटनाक्रम में, आम आदमी पार्टी और भाजपा ने पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें हाल के दिनों में दल-बदल करने वाले उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा गया है। आप ने जहां मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने शीतल अंगुराल को उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा और मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। अंगुराल के आम आदमी पार्टी के विधायक के रूप में इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

यह भी पढ़ें- NSA Meet: एनएसए अजीत डोभाल और जेक सुलिवन की हुई मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा छोड़कर आप में शामिल
भगत, भगत चुन्नी लाल के बेटे हैं, जो पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री थे। पिछले साल भगत भाजपा छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने अंगुराल को टिकट दिया, जिन्होंने जालंधर पश्चिम सीट से आप विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अंगुराल ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार सुशील रिंकू को हराकर जीत हासिल की थी।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.