Sikkim Landslide: उत्तरी सिक्किम में रेस्क्यू अभियान खत्म, सुरक्षित निकाले गए 1447 पर्यटक

मंगन जिले के विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए बड़ा अभियान चलाया था। तीसरे दिन बुधवार को रेस्क्यू टीम ने चुंगथांग और मंगन के उत्तरी क्षेत्र से 158 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया।

173

Sikkim Landslide: उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) के मंगन जिले (Mangan district) के विभिन्न स्थानों पर फंसे सभी पर्यटकों को तीन दिन के अथक प्रयासों के बाद 1447 पर्यटकों को सुरक्षित (1447 tourists evacuated) निकाल लिया गया है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

मंगन जिले के विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए बड़ा अभियान चलाया था। तीसरे दिन बुधवार को रेस्क्यू टीम ने चुंगथांग और मंगन के उत्तरी क्षेत्र से 158 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: 25 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, मस्जिद समेत 1800 अवैध निर्माण ध्वस्त…

पर्यटकों को निकालने की प्रक्रिया
पर्यटकों को निकालने की प्रक्रिया मंगन जिले के जिलापाल हेम कुमार छेत्री की देखरेख में की गई। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनाम डी. भोटिया, जिला प्रशासन के अधिकारी, वन विभाग, पर्यटन विभाग, मोटर वाहन प्रभाग, पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, ग्रेफ, बीआरओ, ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ सिक्किम, स्थानीय पंचायतें और स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से सहयोगा किया।

यह भी पढ़ें- Mumbai Ice Cream: आइसक्रीम में किसकी उंगली थी? पुलिस को मिली सफलता

मूसलाधार बारिश और भूस्खलन
दरअसल, 12 जून की रात को मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के बाद उत्तरी सिक्किम का राज्य के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया था। इसके चलते उत्तरी सिक्किम के इलाकों में घूमने गए 1200 से ज्यादा पर्यटक फंस गए। इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। इने फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए 17 जून को रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस रेस्क्यू अभियान के लिए सिक्किम सरकार ने हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था की थी, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बाद में सड़क मार्ग से बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.