Priests Salary: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सभी धर्मों के पुजारियों को मिलेगा वेतन

पंडित, पुजारियों सहित सभी धर्मो के पेशेवरों को हरियाणा सरकार न केवल आवास और चिकित्सा लाभ देगी बल्कि बच्चों को छात्रवृत्ति कौशल प्रशिक्षण और अनुदान भी दिया जाएगा।

307

हरियाणा (Haryana) में पंडित-पुजारियों पुरोहितों, गुरुद्वारा ग्रंथी, बौद्ध भिक्षु, लामा, नन, इमाम मौलवी, जैन साधु साध्वियों और पादरियों को वेतन (Salary) सहित तमाम सुविधाएं मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान (Religious Rituals) करने वाले सभी का जीवन स्तर सुधारने के लिए हरियाणा में पहली बार अर्चक (Archak), पुजारी (Priest) और अन्य नियुक्त धार्मिक पेशेवर कल्याण बोर्ड (Religious Professional Welfare Board) गठित किया गया है। इस बोर्ड की अध्यक्षता मुख्यमंत्री (Chief Minister) करेंगे।

पंडित, पुजारियों सहित सभी धर्मो के पेशेवरों को हरियाणा सरकार न केवल आवास और चिकित्सा लाभ देगी बल्कि बच्चों को छात्रवृत्ति कौशल प्रशिक्षण और अनुदान भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Team India Champion: पीएम मोदी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को किया फोन, जीत पर दी बधाई

कला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी उमाशंकर ने बताया कि बोर्ड का प्रबंध शासकीय निकाय तथा कार्यकारी समिति के पास होगा। शासकीय निकाय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सदस्य सचिव अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पदेन सदस्य तथा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत सदस्य शामिल होंगे। सभी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष अथवा नामांकन प्राधिकारी के निर्देश पर होगा

देश के कई राज्यों में धार्मिक पुजारियों को मिल रही है ये सुविधा
मध्य प्रदेश के सार्वजनिक मंदिरों से जुड़े पुजारी को राज्य सरकार दो से पांच हजार रुपए मासिक मानदेय देती है। मध्य प्रदेश के 25 हजार से अधिक पुजारियों को इसका लाभ मिल रहा है। मस्जिद के मौलाना या मौलवी, चर्च के पादरी को यहां कोई मानदेय नहीं दिया जाता है। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पुरोहितों को 1500 रूपए का मासिक भत्ता दिया जाता है। वही मस्जिद के इमाम को 3000 रूपए और मुअज्जिन को 1500 रूपए दिए जाते हैं। पंजाब में केवल‌ जिन शहरों में रियासतें रही हैं। उन शहरों के पुराने मंदिरों का वेतन पंजाब सरकार देती है।

भाजपा को मिलेगा फैसले का लाभ
जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी में पद व अनुभव के आधार पर पुजारी का वेतन तय होता है। वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी एक लाख रुपए के आसपास वेतन पाते हैं। इनके अलावा नए पुजारी को नियुक्त के समय 18 हजार रुपए मिलते हैं। पुजारी का वेतन अनुभव के आधार पर बढ़ता है। माना जा रहा है कि हरियाणा में विधानसभा की चुनावों में भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.