Heavy rain: केजरीवाल सरकार नहीं कर रही है काम? जानिये, दिल्लीवालों के दिल की बात

लोकसभा चुनाव में केजरीवाल के साथ मिलकर वोट मांगने वाली कांग्रेस भी दिल्ली में पान संकट और जल भराव की समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार पर लगातार हमले कर रही है।

107

Heavy rain: दिल्ली में जल संकट खड़ा हो गया। पीने के पानी के लिए लोग सड़कों पर आ गए। कुछ दिन बाद बारिश हुई तो दिल्ली में जलभराव हो गया। दिल्ली में केजरीवाल सरकार काम नहीं कर रही है। बीजेपी के नेता यह आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हिंदुस्थान पोस्ट से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जो समस्या दिल्ली में बनी हुई है, उसके लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रही है।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना
लोकसभा चुनाव में केजरीवाल के साथ मिलकर वोट मांगने वाली कांग्रेस भी दिल्ली में पान संकट और जल भराव की समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार पर लगातार हमले कर रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हिंदुस्थान पोस्ट से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल को और उनके मंत्रियों को धरने प्रदर्शन करने की बजाय दिल्ली की जनता की समस्याओं को हल करना चाहिए।

Monsoon: अगले तीन दिनों के लिए पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली का ऐसा रहेगा हाल

दिल्ली में मौसम ने बनाए कई रिकॉर्ड
दिल्ली 12 सालों में सबसे गर्म रही, इस बार जून का महीना। इस साल जून के महीने में मौसम ने दिल्ली में अनेक रिकार्ड बनाए हैं। महीने का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान 12 साल के दौरान सबसे ज्यादा रहे हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वर्ष 14 सालों में सर्वाधिक 9 दि चली थी, जबकि 9 दिन बरसात हुई। पिछले वर्ष जून में 17 दिन वर्षा हुई थी।

जून महीने में इस वर्ष भी सामान्य से 228 प्रतिशत ज्यादा हुई है। इससे पहले 88 साल पहले 1936 और 91 साल पहले 1933 में इससे अधिक बरसात हुई थी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.