रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सैनिक भारत के बिहार राज्य का बना जूता पहन रहे हैं।

मेक इन इंडिया पहल के तहत बिहार के हाजीपुर में रूसी सैनिकों के लिए जूते बन रहे हैं।

हाजीपुर स्थित कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी रूस के लिए सुरक्षा जूते और यूरोपीय बाजारों के लिए डिजाइनर जूते बनाती है।

हाजीपुर में बने ये जूते सुरक्षा के लिहाज से काफी सुरक्षित माने जाते हैं। इन जूतों को  खास मटेरियल से बनाया जाता है।

माइनस 40 डिग्री से ज्यादा के तापमान में भी यह पैरों को सुरक्षित रखता है।

इन जूतों की सबसे खास बात है कि ये बर्फ, पहाड और जंगल में फिसलन से बचाते हैं।

खास बात यह भी है  कि बिहार के हाजीपुर में बनने वाले अधिकांश जूते महिलाओं द्वारा बनाये जाते हैं।

यूक्रेन और रूस का युद्ध 24 फरवरी 2022 से चल रहा है और तब से ही इस युद्ध में रूसी सैनिक यहां निर्नित आर्मी शू का इस्तेमाल कर रहे हैं।