Sanjay Pandey: हिंदुस्थान पोस्ट एक्सक्लूसिव, राजनीति में उतरेंगे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जहां वह पिछले कई सालों से रह रहे हैं।

118

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय पांडे (Sanjay Pandey) ने राजनीति (Politics) में एंट्री करने का फैसला किया है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा किया कि वो आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) लड़ने वाले हैं। वो निर्दलीय उम्मीदवार (Independent Candidate) के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि वो उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जहां वो पिछले कई सालों से रह रहे हैं। उन्होंने भरोसा है कि उन्हें हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़ें – US Elections 2024: कमला हैरिस लड़ेंगी राष्ट्रपति चुनाव, आधिकारिक तौर पर किया ऐलान

संजय पांडे ने हिंदुस्तान पोस्ट से की एक्सक्लूसिव बातचीत
हिंदुस्थान पोस्ट से बात करते हुए संजय पांडे ने कहा कि वह इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी एक पार्टी भी बनाएंगे, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। बता दें कि संजय पांडे मुंबई पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके हैं।

हवा उड़ी थी की वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में संजय पांडे ने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और चुनाव नहीं लड़ा।

अक्टूबर में होगा चुनाव
राज्य में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। यही वजह है कि कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार और राजनीतिक दल कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.