Navi Mumbai: यशश्री शिंदे हत्याकांड का मुख्य आरोपी दाऊद शेख पुलिस के हत्थे चढ़ा, कर्नाटक से गिरफ्तार

यशश्री शिंदे हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी दाऊद शेख को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार किया है

186

हाल ही में नवी मुंबई (Navi Mumbai) में एक मुस्लिम लड़के (Muslim Boy) ने एक हिंदू लड़की (Hindu Girl) की हत्या (Murder) कर दी और लड़की के शव (Dead Body) को उरण (Uran) के जंगल में फेंक दिया। जैसे ही यह खबर फैली, यशश्री शिंदे नामक लड़की की निर्मम हत्या के बाद नवी मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में गुस्से का माहौल बन गया। अब नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने इस हत्याकांड (Murder Case) के मुख्य आरोपी दाऊद शेख (Accused Dawood Sheikh) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

अब तक की मिली रही जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दाऊद शेख को कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के शाहपुर पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – Kerala Landslide: वायनाड के मेप्पाडी में भीषण भूस्खलन, मलबे में 100 से अधिक लोग दबे

मां ने दर्ज कराई थी शिकायत
यशश्री शिंदे के पिता सुरेश शिंदे ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी पत्नी ने 25 जुलाई को नवी मुंबई के उरण पुलिस स्टेशन में उनकी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

आखिरकार क्राइम ब्रांच पुलिस ने कर्नाटक से दाऊद को मोहसिन नामक युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जल्द ही मुंबई लाया जाएगा। इस बीच यशश्री शिंदे की हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी दाऊद उसका पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे इलाके में गुस्सा जाहिर किया जा रहा है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.