Nationwide membership campaign: भाजपा चलाएगी राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान, पार्टी के इस नेता को बनाया गया राष्ट्रीय संयोजक

17 वअगस्त की इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता सघन अभियान के लिए सदस्यता टोली का भी गठन किया गया है। इस बारे में सांसद संबित पात्रा ने जानकारी दी।

321

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सितंबर से देशभर में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। 17 अगस्त को भाजपा मुख्यालय विस्तार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इस सदस्यता अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया और सभी राज्यों के सदस्यता संयोजक तय किए गए। इस बार शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महासचिव विनोद तावड़े, अरुण सिंह, सुनील बंसल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

अभियान के लिए सदस्यता टीम का गठन
 17 वअगस्त की इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता सघन अभियान के लिए सदस्यता टोली का भी गठन किया गया है। बैठक के बाद सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए सांसद संबित पात्रा ने बताया कि कार्यशाला में मुख्यरूप से सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा, उसकी रूपरेखा तय की गई। इसमें अभियान की प्रक्रिया, नियम और समय सारिणी तय किए गए। इसके साथ सदस्यता टोली की घोषणा की गई। प्रदेशों के संयोजकों की घोषणा की गई।

10 करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
पात्रा ने बताया कि इस साल 10 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का है। जिन राज्यों में अभी चुनावों की घोषणा हो गई है उन राज्यों में चुनावों के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 -15 में सदस्यता अभियान में 11 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ा गया था। वहीं, 2019 में यह संख्या 7 करोड़ रही थी। कुल मिलाकर 18 करोड़ लोग भाजपा के विचारों से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान चार आयामों के साथ आगे बढ़ेगा, जिसमें मिस कॉल, क्यूआर कोड से स्कैन, नमो ऐप और वेबसाइट के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।

Nurse raped and murdered: उत्तराखंड में कोलकाता जैसा कांड, पुलिस ने आरोपी को इस प्रदेश से दबोचा

1 से 25 सितबंर तक पहला चरण
01 सितम्बर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण चलेगा। 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर सदस्यता अभियान द्वितीय चरण चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। 01 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जायेगा। बैठक में मोर्चों की सदस्यता अभियान प्रभारी भी बनाए गए, जिसमें युवा मोर्चा के लिए ऋतुराज सिन्हा, महिला मोर्चा के लिए रेखा वर्मा, किसान मोर्चा के लिए अतुल गर्ग, ओबीसी मोर्चा के लिए विनोद तावड़े, एससी मोर्चा के लिए अरविंद मेनन, एसटी मोर्चा के लिए राजदीप रॉय और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए दुष्यंत गौतम को संयोजक बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.