BJP membership drive: बीजेपी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू किया ,आखिर पार्टी को क्यों पड़ी इसकी जरूरत

113

BJP membership drive: इस अभियान की शुरुआत बीजेपी के अध्यक्ष (BJP President) जेपी नड्डा (JP Nadda) और प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता (BJP membership) ग्रहण की ।

तीसरी बार लगातार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना लक्ष्य बीजेपी पार्टी के विस्तार पर लगा दिया है। बीजेपी भविष्य की राजनीति के तौर पर अपने आप को नए सिरे से खड़ा कर रही है। आमतौर पर भाजपा को हिंदुओं की पार्टी के तौर पर देखा जाता है। ‌ भाजपा के आलोचक लगातार सवाल उठाते हैं कि बीजेपी मुस्लिम विरोध की राजनीति करती है। भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी का टैग हटाना चाहती है ।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: सुरक्षा-सम्मान वाली सरकार चाहिए या …! सीएम योगी ने लोगों से पूछा यह सवाल

50 लाख मुसलमानों को अपने साथ जोड़ेगी भाजपा
भाजपा पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चे के माध्यम से 50 लाख मुसलमानों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आज से आधिकारिक रूप से शुरुआत कर दी है। भाजपा का सदस्यता अभियान 10 नवंबर तक देश भर में चलेगा।
22 लाख मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- BJP’s membership drive: सदस्यता समारोह को प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्बोधित, जानें क्या कहा

22 लाख मुस्लिम महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य
भाजपा का लक्ष्य पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बनना है। इसमें बीजेपी ने 22 लाख मुस्लिम महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा मदरसो और दरगाहों में सदस्यता अभियान चलाने की योजना बना रही है इस प्रयास में 14000 सूफी संवाद दल शामिल होंगे इसके अतिरिक्त भाजपा के भीतर मुस्लिम कार्यकर्ता सूफी समुदाय से जुड़ेंगे और अधिक से अधिक मुस्लिम महिलाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे भाजपा के प्रत्येक मुस्लिम सदस्य को 100 नए मुस्लिम सदस्य बनाने का काम सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- Canada: वैंकूवर में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

आखिर बीजेपी ने क्यों शुरू किया यह अभियान
भाजपा के इन प्रयासों को लेकर एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है के बीजेपी सदस्यता अभियान शुरू करके क्या हासिल करना चाहती है मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों का मानना है कि भाजपा के कुछ बयानों से मुसलमान में डर पैदा हो रहा है।सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख व पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार तक और कच्छ से लेकर कामरूप तक पूरे देश में समस्त राज्यों में विभिन्न स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें- Paris Paralympic 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत को एक और पदक, नितेश कुमार ने में पुरुष एकल SL3 में जीता स्वर्ण पदक

अभियान का पहला चरण
भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए सदस्य अभियान का पहला चरण दो से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। साथ ही 16 से 31 अक्टूबर के दौरान सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस अभियान के जरिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनता से सीधा जुड़ेंगे और भाजपा सरकार की विकास योजनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे। पार्टी के लिए सदस्यता अभियान केवल एक जनसंपर्क अभियान नहीं है बल्कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ने का अभियान है।

यह भी पढ़ें- J-K Assembly polls: भाजपा ने 6 उम्मीदवारों की चौथी सूची की जारी, यहां जानें नाम

इन माध्यमों से ली जा सकेगी भाजपा की सदस्यता
भाजपा का सदस्य बनने के लिए पार्टी ने 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है। पार्टी की वेबसाइट, क्यू आर कोड और नमो ऐप के माध्यम से आम जन भाजपा की सदस्यता ले सकेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक सभी की भूमिका तय की गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के हर नेता मैदान में उतरेंगे।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.