Sunil Jakhar: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पद से दिया इस्तीफा

पंजाब भाजपा ने सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर को खारिज किया है। पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि जाखड़ पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वह अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

38

पंजाब (Punjab) में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने प्रदेश भाजपा (BJP) अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। हालांकि हाईकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। इन सबके बीच सुनील जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) की अहम बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं, इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवालों पर भी सुनील जाखड़ ने चुप्पी साधी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सुनील जाखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठकों से दूरी बना रखी थी। सुनील जाखड़ ने इस्तीफे को लेकर चुप्पी साधी हुई है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सुनील जाखड़ हाईकमान से नाराज थे।

यह भी पढ़ें – ED Action: एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई! UP-हरियाणा में संपत्ति जब्त

भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था
नाराजगी की वजह यह थी कि हाईकमान ने उनकी अनदेखी कर रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बना दिया था। भाजपा हाईकमान ने बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा भेजा है। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में भारतीय जनता पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ था। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था।

सुनील जाखड़ का राजनीतिक सफर
सुनील जाखड़ पंजाब के अबोहर जिले के पंचकोसी गांव से ताल्लुक रखते हैं। 2002 में सुनील जाखड़ पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे। वह इस सीट से तीन बार विधायक बने। 2012 से 2017 तक सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। 19 मई 2022 को सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.