Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा घायल हो गए हैं। गोविंदा को अपनी ही बंदूक से पैर में गोली लग गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

51

बॉलीवुड (Bollywood) से एक बड़ी खबर आई है। एक्टर गोविंदा (Actor Govinda) को गोली (Bullet) लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटोमेटिक गन (Automatic Gun) साफ ​​करते वक्त अनजाने में ट्रिगर (Trigger) दब गया और गोली गन से निकलकर उन्हें लग गई।

गोली लगने से गोविंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गोविंदा को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदा की सर्जरी की गई है, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। जुहू पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – LPG Cylinder Price: त्योहारों से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत?

बता दें कि एक्टर गोविंदा को अपनी ही बंदूक से पैर में गोली लग गई। यह घटना सुबह पौने पांच बजे की है। वह सुबह कहीं बाहर जा रहे थे। उस समय गलती से बंदूक से गोली चल गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गोविंदा की बंदूक जब्त कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल गोविंदा के पैर से काफी खून बह चुका है, जिसके चलते उनकी हालत खराब बताई जा रही है। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.