Maharashtra: लातूर के छात्रावास में बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार, हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती

जानकारी के अनुसार, पूरणमल लाहोटी सरकारी तकनीकी संस्थान लातूर शहर में औसा रोड पर स्थित है। इस कॉलेज के हॉस्टल में 324 लड़कियां रहती हैं।

36

महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर शहर (Latur City) के पुरनमल लाहोटी सरकारी तंत्रनिकेतन संस्थान (Puranmal Lahoti Government Tantra Niketan Institute) के छात्रावास (Hostel) में 60 छात्राएं (Girl Students) बीती रात भोजन (Food) के बाद फूड प्वॉइजनिंग (Food Poisoning) से बीमार हो गई हैं। इन सभी को तत्काल विलासराव देशमुख मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के प्रमुख डॉ. उदय मोहित ने बताया कि छात्राओं की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। घटना की छानबीन शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पूरणमल लाहोटी सरकारी तकनीकी संस्थान लातूर शहर में औसा रोड पर स्थित है। इस कॉलेज के हॉस्टल में 324 लड़कियां रहती हैं। शाम 7 बजे लड़कियों ने चावल, चपाती, भिंडी व भाजी भोजन किया। इसके बाद करीब 8.30 बजे कुछ लड़कियों को उल्टी होने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल तुरंत हॉस्टल पहुंचे और तुरंत मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया। एम्बुलेंस मंगा कर रात एक बजे तक करीब 60 छात्राओं को भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें – J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में शांति का सबूत बना विधानसभा चुनाव!

भोजन प्रयोगशाला में भेजा गया
डॉ. उदय पाटिल ने रविवार को बताया कि छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। भोजन के नमूने लेकर पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। जो भी दोषी पाया जाएगा, संस्थान प्रशासन उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही लातूर के सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और प्रभावित छात्राओं के बारे में जानकारी ली। कालगे ने जिला कलेक्टर वर्षा ठाकुर घुगे से चर्चा की है। जिला कलेक्टर वर्षा ठाकुर ने भी मामले की छानबीन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.