CJ Bombay High Court: बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं? यहां पढ़ें

मंगलवार (17 सितंबर, 2024) को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 11 जुलाई, 2024 की अपनी कुछ सिफारिशों में संशोधन किए जाने के बाद ये नियुक्तियां की गईं।

33

CJ Bombay High Court: केंद्र सरकार (Central Government) ने शनिवार (21 सितंबर, 2024) को आठ उच्च न्यायालयों (Eight High Courts) में मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justices) की नियुक्ति की अधिसूचना जारी (Notification issued) की। इनमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, मेघालय, मद्रास (तमिलनाडु) और झारखंड के उच्च न्यायालय (High Court) शामिल हैं।

मंगलवार (17 सितंबर, 2024) को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 11 जुलाई, 2024 की अपनी कुछ सिफारिशों में संशोधन किए जाने के बाद ये नियुक्तियां की गईं।

यह भी पढ़ें- Mohan Bhagwat: सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदुओं को इस बात को लेकर किया आगाह, जानें क्या कहा

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार अब केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

यह भी पढ़ें- Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए पहुंचे नई दिल्ली, जानें में क्या है एजेंडे

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति
दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को इसका मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि दिल्ली उच्च न्यायालय के एक अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव को स्थानांतरित कर झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- Chennai Air Show: 92वें वायुसेना दिवस पर वायुसेना ने दिखाई शानदार हवाई कलाबाजियां, यहां देखें वीडियो

मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
दिल्ली उच्च न्यायालय के एक अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान को इसका मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.