West Bengal: जूनियर डॉक्टरों का ऐलान, 8 अक्टूबर को सभी मेडिकल कॉलेजों में 12 घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुए नारकीय हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग करते हुए धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों का भूख हड़ताल गत तीन दिनों से जारी है।

32

West Bengal: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुए नारकीय हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग करते हुए धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों का भूख हड़ताल गत तीन दिनों से जारी है। अब आंदोलनरत डाक्टरों ने मंगलवार को राज्य के सभी मेडिकल कालेजों में सुबह नौ बजे से 12 घंटे के सांकेतिक भूख हड़ताल का आह्वान किया है। जूनियर्स के फैसले का समर्थन करने के लिए कई वरिष्ठ डॉक्टर भी 7 अक्टूबर को भूख हड़ताल में शामिल हुए।

12 घंटे का उपवास
सूत्रों के अनुसार, वे 12 घंटे का उपवास रखेंगे। वरिष्ठ डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी भूख हड़ताल में शामिल होंगे। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि मंगलवार को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक सांकेतिक उपवास रहेगा। इस भूख हड़ताल में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर, सीनियर डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे। इसके अलावा जूनियर डॉक्टरों की ओर से ‘महारैली’ का भी आयोजन किया गया है। 8 अक्टूबर को शाम साढ़े चार बजे कॉलेज स्क्वायर से अनशन मंच तक जाकर रैली समाप्त होगी। आम नागरिकों से लेकर हर वर्ग के लोगों को मार्च में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

NRC: भाजपा का बेटी, माटी और रोटी की रक्षा का संकल्प, झारखंड में घुसपैठियों पर भी कसेगा शिकंजा

10 सूत्री मांग को लेकर भूख हड़ताल
आर.जी. कर मामले में न्याय और अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा समेत दस सूत्री मांगों को लेकर धर्मतला में 5 अक्टूबर की रात से सात जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। सबसे पहले छह लोगों ने भूख हड़ताल शुरू की। 6 अक्टूबर को आर.जी. कर के अनिकेत महतो भी अनशन में शामिल हो गये। राज्य सरकार ने अभी तक भूख हड़ताल कार्यक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। धर्मतला चौराहे पर धरना मंच के आसपास आंदोलनरत डॉक्टरों का हौसला बढ़ाने के लिए आम लोग भी जुटने लगे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.