Haryana-JK Election Results: हरियाणा में बीजेपी और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे, जानें अब तक का हाल

हरियाणा में कांग्रेस का पतन हो रहा है और उसके कई उम्मीदवार पिछड़ रहे हैं। सुबह 10:30 बजे तक भाजपा फिलहाल 52 सीटों पर आगे चल रही है।

323

हरियाणा (Haryana) और जम्मू-कश्मीर विधानसभा (Jammu and Kashmir Assembly) के नतीजे (8 अक्टूबर) मंगलवार को घोषित हो रहे हैं। दोनों राज्यों में सुबह 8 बजे से वोटों (Votes) की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान जब हाथ आए तो कांग्रेस (Congress) ने हरियाणा में बड़ी बढ़त बना ली थी। 10 साल तक सत्ता में रहने वाली भाजपा पिछड़ गई थी। हालांकि, आधे घंटे के अंदर ही गणित बदल गया और भाजपा (BJP) ने लंबी छलांग लगा दी है।

हरियाणा में कांग्रेस का पतन हो रहा है और उसके कई उम्मीदवार पिछड़ रहे हैं। सुबह 10:30 बजे तक भाजपा फिलहाल 52 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस सिर्फ 33 सीटों पर आगे है। हरियाणा में तस्वीर ऐसी बनी है कि हवा उल्टी हो गई है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और कांग्रेस में निराशा फैल गई है।

यह भी पढ़ें – Metro-3: मुंबईकरों ने पहले दिन उठाया मेट्रो-3 का मजा, एक दिन में इतने लोगों ने किया सफर

8 विधानसभा सीटों पर कड़ी टक्कर
हरियाणा की 8 विधानसभा सीटों पर नंबर एक और नंबर दो उम्मीदवारों के बीच 1000 से भी कम वोटों का अंतर है। अगले राउंड की मतगणना में इन सीटों पर बड़ा बदलाव हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर में जीतेगी भाजपा: अल्ताफ ठाकुर
भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “हमें तीसरे या चौथे राउंड तक इंतजार करना होगा, हमारा अनुमान है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जिस तरह से हमने हरियाणा को बचाया है, उसी तरह से हम जम्मू-कश्मीर में भी जीतेंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.