Assembly election results: जनता ने जलेबी की फैक्ट्री लगवाने वालों को सिखाया सबक! जानिये, कांग्रेस की हार पर भाजपा ने और क्या कहा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 2024 ने आम आदमी पार्टी को शून्य दिया है और 2025 में दिल्ली भी केजरीवाल को शून्य पर ला देगी।

71

Assembly election results: हरियाणा की जीत पर दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जनता ने जलेबी की फैक्ट्री लगवाने वालो, जात पात की राजनीति करने वालों के साथ ही भ्रष्टाचार के पैसे से सत्ता भोगने वालों को एक साथ सबक सिखाया है। सचदेवा ने कहा कि 2024 में हरियाणा ने कांग्रेस को धो डाला और 2025 में दिल्ली में केजरीवाल को शून्य पर ला देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने हरियाणा की जनता को विकास रूपी भाजपा को तीसरी बार पुनः चुनने के लिए बधाई दी है।

जनता ने कांग्रेस को नकारा
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा  कि  गत 10 साल से कांग्रेस लगातार हरियाणा को एक जाति विशेष से जोड़ कर जीतने के स्वप्न देखती रही है, पर हरियाणा की विकासशील जनता ने एक बार फिर कांग्रेस की जात-पात की राजनीति को नाकार दिया।

जलेबी की फैक्ट्री लगाने का दिखाया सपना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता दस साल पहले के भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज के भ्रष्टाचार के साथ ही कांग्रेस पार्टी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की जमीन लूट को ना आज भूली है ना कल भूलेगी। हरियाणा में कांग्रेस की हार पर मुहर तो उस दिन लग गई थी, जिस दिन चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने का सपना बेचा था।

कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी को भी सबक
सचदेवा ने कहा कि हरियाणा की जनता  ने जहां एक ओर कांग्रेस की गंदी राजनीति को नाकारा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली एवं पंजाब में सरकार के नाम पर छलावा कर रहे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की एक ओर केजरीवाल शासित दिल्ली है, तो दूसरी ओर पंजाब है। हरियाणा चुनाव में उन्होने दोनों सरकारों के शराब घोटाले के पैसे को झोंक दिया, फिर भी आम आदमी पार्टी का खातां नही खोल पाये।

Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई 65 वर्षीय महिला, जानें कैसे हुई ₹1.30 करोड़ की ठगी

झूठे सपने नहीं बेच पाए केजरीवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा को दिल्ली, पंजाब के जैसे झूठे विकास के खूब सपने दिखाये पर वहां की जनता ने इनके असली चेहरे को पहचान लिया। नतीजा बता रहा है केजरीवाल तो नोटा का भी मुकाबला नहीं कर पाये।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024 ने आम आदमी पार्टी को शून्य दिया है और 2025 में दिल्ली भी केजरीवाल को शून्य पर ला देगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.