Delhi Politics: AAP से हरियाणा का बदला दिल्ली में लेगी कांग्रेस? उठाया यह कदम

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को दो टूक कह दिया है कि अब आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी।

79

Delhi Politics: हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में बीजेपी (BJP) ने हैट्रिक (hat-trick) लगाते हुए तीसरी बार सत्ता हासिल (third time in power) कर ली है। लेकिन बीजेपी की जीत के बाद इंडी गठबंधन (Indi alliance) में दरार पड़ गई है। ‌

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब एक दूसरे को सबक सिखाने की बात करने लगे हैं। कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह केजरीवाल सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा निकालेंगे। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को दो टूक कह दिया है कि अब आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: अनंतनाग में आतंकवादियों ने सेना जवान का किया अपहरण, तलाश जारी

हरियाणा चुनाव परिणाम से भाजपा उत्साहित, अब दिल्ली की बारी
हरियाणा की जीत भाजपा के लिए संजीवनी से कम नहीं है। जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के चेहरे पर मायूसी छाई है। वहीं भाजपा के नेता उत्साहित है। लगभग 4 महीने बाद दिल्ली विधानसभा का चुनाव है इससे पहले पड़ोसी राज्य हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम का प्रभाव यहां की राजनीति पर पड़ना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें- Hat-trick in Haryana: जीत के बाद पीएम मोदी से मिले सीएम नायब सिंह सैनी, कही यह बात

आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस ने लगाया मोर्चा
दिल्ली कांग्रेस लगातार केजरीवाल पर हमला कर रही है। दिल्ली में पानी की समस्या, सड़कों की खस्ता हालत और अवैध पार्किंग जैसी समस्याओं ने लोगों का जीवन नर्क बना दिया है। कांग्रेस अब केजरीवाल सरकार के खिलाफ राहुल गांधी न्याय यात्रा निकालेंगे। दरअसल कांग्रेस को समझ आ गया है कि उसका असली दुश्मन आम आदमी पार्टी है। जिसने उसके पूरे वोट बैंक को हजम कर लिया है। इसलिए हरियाणा की हार ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को अलग-अलग कर दिया है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.