Ratan Tata Death: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रतन टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की घोषणा की है।

77

देश-दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और पद्म विभूषण रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन (Death) के बाद महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को राज्य में एक दिन का राजकीय शोक (State Mourning) घोषित किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने इस बात की जानकारी दी है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द (Program Cancelled) कर दिए गए हैं।

रतन टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा के सम्मान में यह आधिकारिक शोक मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Uttar Pradesh: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गौ तस्कर घायल, आरोपी गिरफ्तार

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह
दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के भाई नोएल से फोन पर बात की और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मिली जानकारी के अनुसार, अब सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा
रतन टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर मुंबई के एनसीपीए में रखा जाएगा। पुलिस ने लोगों से निर्देशों का पालन करने को कहा है। रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। शाम 4:00 बजे पार्थिव शरीर को डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली स्थित वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.