Tribute: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर, राष्ट्र सेविका समिति ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम क्षण तक सरल तथा निस्पृह जीवन बिताने वाले रतन टाटा को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

74
cropped-Ratan-Tata.jpg

Tribute: पद्म विभूषण रतन टाटा जी अपने नाम को साकार करते एक अमूल्य रत्न थे। प्रसिद्ध उद्योगपति तथा समाज सेवी रतन टाटा एक महान राष्ट्रभक्त थे। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने भारतीय औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए अपना संपूर्ण योगदान दिया। श्रेष्ठ चिंतक रतन जी ने नए-नए अविष्कारों के लिए तरुण पीढ़ी को हमेशा प्रेरित किया । उनके कार्यों से भारत की अर्थव्यवस्था ने उच्च शिखर छुआ है। वे अनुशासित तथा प्रमाणिक व्यक्तित्व के धनी थे।

Ratan Tata Death: इस वजह से रतन टाटा ने रद्द कर दिया था इंग्लैंड के शाही कार्यक्रम, जानें स्वान प्रेम का क्या था रोल

राष्ट्र सेविका समिति ने दी श्रद्धांजलि
अपनी ही कंपनी में कर्मचारी बनकर काम करनेवाले और अपने व्यवसाय से होने वाली आय का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा समाज हित के लिए दान करनेवाले रतन टाटा का जीवन अनेक लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा है। अंतिम क्षण तक सरल तथा निस्पृह जीवन बिताने वाले रतन टाटा को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिवगंत देश के सपूत रतन टाटा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.