Mohan Bhagwat: विजयादशमी रैली में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, भारत आगे बढ़ रहा है, दुनिया में इसका प्रभाव बढ़ रहा है

मोहन भागवत ने विजयादशमी कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर और दयानंद सरस्वती जैसी महान हस्तियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया, जो कुछ भी किया, समाज और देश के लिए किया।

86

आरएसएस (RSS) की विजयादशमी रैली (Vijayadashami Rally) में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हिंदुओं को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं (Hindus) को एकजुट और मजबूत रहना चाहिए। कमजोर होना अपराध है। समाज में अलगाव और संघर्ष नहीं होना चाहिए। हमारा देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत (India) की साख कायम हुई है। भारत की विविधता ही भारत की ताकत है। कुछ लोगों को भारत की तरक्की से दिक्कत है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। अल्पसंख्यकों पर खतरे की तलवार लटक रही है।

मोहन भागवत ने विजयादशमी कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर और दयानंद सरस्वती जैसी महान हस्तियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया, जो कुछ भी किया, समाज और देश के लिए किया।

यह भी पढ़ें – Train Accident: तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा, मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई

आरएसएस अपने 100वें साल में प्रवेश कर रहा है: मोहन भागवत
विजयादशमी के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा की। इसके बाद उन्होंने आरएसएस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस अपने 100वें साल में प्रवेश कर रहा है। चुनौतियां हमेशा बनी रहती हैं। भविष्य में कई नई सुविधाएं आएंगी। इजरायल में युद्ध को लेकर सभी चिंतित हैं। हमारा देश आगे बढ़ रहा है। भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

देश कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है: भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। भारत की साख और प्रतिष्ठा बढ़ी है। सरकार और युवाओं के जरिए देश कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगे कुछ चुनौतियां भी हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.