Chandrababu Naidu: मुख्यमंत्री नायडू ने की भविष्यवाणी, कहा- महाराष्ट्र और झारखंड में दोहराएगा हरियाणा का नतीजा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे हरियाणा जैसे ही होंगे।

97

हरियाणा (Haryana) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए गए हैं। भाजपा (BJP) ने हरियाणा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी रिकॉर्ड 29 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस (Congress) का प्रदर्शन दोनों ही राज्यों में खराब रहा है। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने अब आगामी महाराष्ट्र (Maharashtra) और झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है जो भाजपा को खुश कर सकती है।

दरअसल, माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा को कमजोर कर दिया है। इसका नुकसान हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी होगा। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हरियाणा जीतकर भाजपा ने दिखा दिया है कि वह बहुत व्यवस्थित तरीके से चुनाव लड़ रही है। उसे कमजोर समझने की भूल विपक्षी दलों के लिए भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें – Kolkata: जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल में दो और डॉक्टर शामिल, संख्या बढ़कर 8 हुई

विपक्ष को खुली चुनौती
एक तरफ हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता अब दोगुनी मेहनत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। आने वाले 4 महीनों में 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली की जनता को अपना नया नेता चुनना होगा।

दोनों राज्यों के नतीजे हरियाणा जैसे होंगे: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे हरियाणा जैसे ही होंगे। नायडू ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा होगा। चंद्रबाबू नायडू ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में न सिर्फ सामान्य स्थिति बहाल हुई है, बल्कि भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कब होंगे हरियाणा और झारखंड में चुनाव?
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 और झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग दशहरा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। 6 राज्यों की 28 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी एक साथ हो सकती है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.