Haryana Oath Ceremony: लगातार दूसरी बार सीएम बनेंगे नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह आज

हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सैनी ने हरियाणा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।

55

हरियाणा (Haryana) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) विधायक दल (Legislative Party) के नेता नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) गुरुवार (17 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री पद (Chief Minister Post) की शपथ (Oath) लेंगे। विधायक दल की बैठक में कल पार्टी विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने इसका समर्थन किया। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे।

हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सैनी ने हरियाणा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Canada: भारत की सख्ती के बाद ट्रूडो के सुर बदले, माना उनके पास कोई सबूत नहीं

शहर भर में लगे पोस्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के पोस्टर पूरे शहर में लगाए गए हैं।

एनडीए की बैठक को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक को संबोधित करेंगे, साथ ही हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह को भी संबोधित करेंगे। सैनी पद की शपथ लेंगे, जो हरियाणा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.