Delhi Pollution: यमुना किनारे जाकर हर्ष मल्होत्रा ​​ने खोली आतिशी मार्लेना सरकार की पोल, कहा- केजरीवाल ने सिर्फ किया भ्रष्टाचार

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हर बार चुनाव से पहले केजरीवाल और उनकी पार्टी यमुना सफाई के नाम पर सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी करते है पर आज यमुना में दिख रहे सफेद झाग इनके भ्रष्टाचार का प्रमाण है।

51

दिल्ली (Delhi) के आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections) में दिल्ली की आतिशी मार्लेना सरकार (Atishi Marlena Government) गत एक महीने से लगातार प्रदूषण (Pollution) से बचाव की तैयारियों को लेकर दावे करती रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) गत एक माह से वायु एवं जल प्रदूषण कम करने को लेकर प्रचार प्रसार कर रहे है पर गत 48 घंटे में बढ़े ए.क्यू.आई. एवं यमुना (Yamuna) में उठे झागों ने केजरीवाल मार्लेना सरकार की पोल खोल दी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) ने आज कालिंदी कुंज में यमुना किनारे जाकर यमुना नदी के ऊपर जमी झाग की चादर की सच्चाई से सबको रुबरू करवायाl पानी के ऊपर तैरते झागों की सफेद चादर इस बात के गवाह है कि पिछले 10 सालों से लगातार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और अब आतिशी मार्लेना सरकार सिर्फ यमुना सफाई को लेकर दावे ही कर रही हैं पर जमीनी हकीकत अभी भी कुछ और है।

यह भी पढ़ें – 1992 JJ Hospital Firing Case: यूपी से वांछित आरोपी 32 साल बाद गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

केंद्र सरकार द्वारा यमुना सफाई को लेकर दिए गए करोड़ों रुपये के बावजूद केजरीवाल सरकार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से बाहर नहीं आ पाई है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता स्थानीय निगम पार्षद ब्राह्म सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और इस यमुना प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा परेशान वहां के स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बीमारियों को बुलावा देना है
इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 11 सालों से लगातार चाहें वह 2013 हो 2015 हो या फिर 2020 का चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इस बात पर सवाल उठाती रही कि यमुना प्रदूषित है और हम इसे साफ करके दिल्लीवालों के साथ डुबकी लगाएंगे लेकिन आज यमुना किनारे खड़ा होना भी कई बीमारियों को बुलावा देना है।

प्रदूषण मुक्ति के नाम पर भ्रष्टाचार
हर बार चुनावी वादा करके आम आदमी पार्टी यह दावा करती है कि वह यमुना को साफ करेगी पर करती कुछ नही। जब भी छठ महापर्व आता है तो यमुना सफाई पर राजनीति करती है पर यमुना लगातार पहले से ज्यादा प्रदूषित होती जा रही है और त्योहार के समय लोग यमुना किनारे भी नही जा पाते। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रदूषण मुक्ति के नाम पर वसूल किए गए 1000 करोड़ रुपया भी यमुना सफाई और अन्य कारणों से प्रदूषित हो रही दिल्ली पर खर्च किए जाने थे लेकिन अभी तक उन पैसों का क्या हुआ इसका हिसाब केजरीवाल सरकार हो या वर्तमान की आतिशी मार्लेना सरकार नहीं दे पा रही है।

यमुना की सफाई हमेशा ही राजनीति का विषय
दिल्ली के उपराज्यपाल ने जब यमुना सफाई को लेकर काम शुरू किया तो केजरीवाल सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई एक तरफ यमुना सफाई की बात करते हैं और दूसरी तरफ जब यमुना सफाई करने की शुरुआत होती है तो सुप्रीम कोर्ट जाकर आम आदमी पार्टी सरकार इसपर रोक लगवा देती है क्योंकि केजरीवाल सरकार के लि‌ये यमुना की सफाई हमेशा ही राजनीति का विषय रहा है।

केजरीवाल सरकार ने किया पैसों का घोटाला
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्लीवासियों को सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार लगातार लोगों को भ्रमाने का काम कर रही है। यमुना के अंदर गिरने वाले 18 बड़े नाले और कुल 32 नाले जहाँ गिरते हैं वहाँ पर एस.टी.पी. प्लांट लगाने थे लेकिन केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पैसों का सिर्फ़ विज्ञापन में और अपना चेहरा चमकाने में खर्च कर डाला। केजरीवाल की दिल्ली सिर्फ होर्डिंग्स और पोस्टर्स में ही साफ होती हुई दिखाई दे रही है क्यों की ज़मीनी हक़ीक़त आज आप सभी स्वयं कालिंदी कुंज यमुना नदी के किनारे खड़ा होकर देख रहे हैं।

राजनीतिक प्रदूषण को समाप्त करना दिल्लीवासी का मन
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यमुना जब हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है तो उसका ऑक्सीजन कंटेंट नाइन होता है लेकिन दिल्ली पार करने के बाद जीरो हो जाता है जो कि किसी के लिए भी खतरनाक है। 85 हजार करोड़ रुपय की थी बजट वाली दिल्ली सरकार अभी तक यमुना को लेकर क्या ये हैं इसकी जानकारी उन्हें दिल्लीवासियों को देनी चाहिए। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्लीवासी दिल्ली के राजनीतिक प्रदूषण को खत्म करने का मन बना चुके हैं और इस बार भाजपा को सत्ता सौंपने वाले हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.