Cyclone Dona: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘डोना’, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका!

बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र के सोमवार तक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका है।

110

बंगाल (Bengal) की खाड़ी (Bay) में उठे चक्रवात डोना (Cyclone Dona) से बड़ा खतरा बना हुआ है। इसलिए आसपास के राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत (South India) के चार राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। दिल्ली में सुबह और शाम के तापमान में कमी आई है, लेकिन जल्द ही यहां ठंड बढ़ेगी।

23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद है। 23 अक्टूबर से ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Dengue: मलेरिया से भी खतरनाक है डेंगू का दंश, जानने के लिए पढ़ें

मध्यम बारिश होने की संभावना
ओडिशा के तटीय इलाकों में 23 से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को 21 अक्टूबर तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है। मध्य अंडमान सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। बारिश की तीव्रता 20 से 30 सेमी और कुछ स्थानों पर 30 से अधिक हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय ओडिशा के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चार राज्यों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.