NIA: खालिस्तान समर्थक आतंकी पन्नू का पंचनामा, चंडीगढ़ और अमृतसर में ऐसे कसा गया शिकंजा 

एनआईए के मुताबिक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ विभिन्न छह मामलों की जांच चल रही है। इस संबध में एनआईए ने चंडीगढ़ में तीन संपत्तियां कुर्क की हैं।

36

NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकी और देश में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की तीन संपत्तियां कुर्क की हैं।

छह मामलों की जांच जारी
एनआईए के मुताबिक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ विभिन्न छह मामलों की जांच चल रही है। इस संबध में एनआईए ने चंडीगढ़ में तीन संपत्तियां कुर्क की हैं। इसके अलावा अमृतसर एवं पठानकोट में कुछ भूमि कुर्क की गई है। चंडीगढ़ में कुर्क की गई तीन संपत्तियों में एक अपार्टमेंट भी है। इसके अलावा अमृतसर में 46 कनाल और पठानकोट में 11 एवं 13 कनाल भूमि भी जब्त की गई है। एनआईए ने इस साल 15 अक्टूबर तक कुल 66 मामले दर्ज किए हैं।

Assembly elections: कांग्रेस में टिकट बेचने की पुरानी परम्परा? जानिये, हिमंता बिस्वा सरमा ने किया क्या दावा

कौन है पन्नू?
मूल रूप से पंजाब से ताल्लुक रखने वाले गुरपतवंत सिंह के पास वर्तमान में अमेरिका की नागरिकता है। पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करने के बाद पन्नू विदेश चला गया था तभी से वह कनाडा और अमेरिका में रह रहा है। गुरपतवंत सिंह विदेश में रहकर ही खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देता रहता है और समय-समय पर वीडियो जारी कर भारत सरकार के खिलाफ जहर उगलता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से उसने सिख फॉर जस्टिस संगठन नाम के एक आतंकी संगठन का गठन किया, जिस पर भारत ने 2019 में प्रतिबंध लगा दिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.