मुंबई (Mumbai) के गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) से एलिफेंटा (Elephanta) जा रही यात्री नौका नीलकमल (Nilkamal) को नौसेना (Navy) की स्पीड बोट (Speed Boat) ने टक्कर (Collision) मार दी। बुधवार को हुए इस भयानक हादसे (Accident) में 13 लोगों की मौत हो गई। 101 लोगों को बचाया गया। जेएनपीटी अस्पताल में मरीजों का इलाज किया गया। कुछ की हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
नाव दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में से दस की पहचान कर ली गई है। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में सात पुरुष और चार महिलाओं की जान चली गयी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है। इस बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हादसे के लिए नौसेना के जवान जिम्मेदार हैं। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी दावा किया कि नीलकमल नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।
🚨TRAGIC #Mumbai : 13 including 3 Navy officials lost their life when a ferry boat carrying more than 100 passengers to Elephanta Caves capsizes in the water after it was hit by a Indian Navy speed boat near Gateway of India.
Maharashtra CM has announced an ex-gratia of ₹5… pic.twitter.com/WOONv47DhZ
— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaala) December 18, 2024
यह भी पढ़ें – Jammu and Kashmir: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
नाव में विदेशी यात्री बैठे थे
हादसा उस वक्त हुआ जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जाते वक्त नाव पलट गई। कुल 58 दुर्घटना पीड़ितों को जेएनपीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 57 यात्रियों की हालत स्थिर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इसमें दो विदेशी यात्री भी शामिल थे।
दुर्घटना के लिए नौसेना कर्मी जिम्मेदार
नौसेना ने दावा किया कि इंजन परीक्षण के दौरान नाव के नियंत्रण खो देने से यह दुर्घटना हुई। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नौसेना के जवान करतब दिखा रहे थे। पहले चार-पांच बार घूमने के बाद हमारे सामने नाव मोड़ते वक्त हादसा हो गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हादसे के लिए नौसेना के जवान जिम्मेदार हैं।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community