Maha Kumbh 2025: धार्मिक स्थल बन रहा है उत्तर प्रदेश का ग्रोथ इंजन, जानें कैसे

प्रदेश में आयोजित हुए भव्य और दिव्य महाकुंभ में शामिल होने आए देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मन में उत्तर प्रदेश की एक अलग पहचान बन गई है।

64

-अमन दुबे

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के राजस्व विभाग (Revenue Department) में स्वयं कुबेर जी आकर बैठ गए हैं। यूपी तरक्की (UP Development) की राह पर चल पड़ा है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों (Religious Places) पर आने वाले पर्यटकों की संख्या (Number of Tourists) में भारी वृद्धि हुई है।

प्रदेश में आयोजित हुए भव्य और दिव्य महाकुंभ में शामिल होने आए देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मन में उत्तर प्रदेश की एक अलग पहचान बन गई है। जिस उत्तर प्रदेश को कभी माफियाओं का गढ़ माना जाता था, वह अब धार्मिक स्थलों की धरती बन गया है।

यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh: भारत में भी था एक ‘पाकिस्तान’, प्रशासन ने बदला नाम; जानें क्या रखा गया

पर्यटकों की संख्या में 17 करोड़ की वृद्धि
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले साल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 30 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में करीब 17 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 65 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आए थे, जबकि 2023 में यह संख्या 48 करोड़ थी। इनमें से 41.50 करोड़ से ज्यादा पर्यटक धार्मिक महत्व के शहरों अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज में आए हैं।

यह भी पढ़ें- U19 Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया लगातार दूसरी बार बनी विश्व चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया

अयोध्या पर्यटकों की पहली पसंद
राम मंदिर निर्माण के बाद वर्ष 2024 में अयोध्या में पर्यटकों की सबसे अधिक आमद दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश के साथ-साथ विदेशों में भी उत्तर प्रदेश का आकर्षण बढ़ा है। एक साल में विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 07 लाख का इजाफा हुआ है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 से प्रदेश घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: महाराष्ट्र में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता? जानिए डिप्टी स्पीकर नीलम गोरहे ने क्या कहा

विदेशी पर्यटक भी प्रभावित
पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना ​​है कि विदेशी पर्यटक अब ताज देखना या दूसरे राज्य जाना पसंद नहीं करते हैं। पर्यटक अब काशी विश्वनाथ, राम मंदिर, महाकुंभ और वृंदावन जाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘poor thing’ remark: सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज होगा FIR? राष्ट्रपति पर की थी यह टिपण्णी

9 महीने में 47 करोड़ पर्यटक पहुंचे अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पिछले 9 महीने में 47 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं। राम मंदिर के दर्शन के लिए 47.61 करोड़ पर्यटक अयोध्या आ चुके हैं। इसमें 47.47 करोड़ घरेलू पर्यटक और 14 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Income Tax Budget 2025: अगर आपकी आय 12 लाख 75 हजार से एक रुपया भी ज्यादा है तो आपको इतना टैक्स देना होगा; जानिए पूरा समीकरण

महाकुंभ में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ मेला चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में देश-दुनिया से करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। सितंबर तक 47.61 करोड़ पर्यटक यूपी आ चुके हैं। महाकुंभ 2025 में 45 करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटकों के आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद महाकुंभ पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Gujarat Accident: 35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत; जानें कितने घायल

40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
महाकुंभ मेले में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जो अमेरिका और रूस की कुल आबादी को मिलाकर उससे भी अधिक है। योगी सरकार ने इस महाकुंभ के आयोजन के लिए लगभग 7,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का बजट ख़र्च किया है। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ मेला उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी शुभ रहने वाला है। इस महाकुंभ से यूपी के सरकारी खजाने में अभूतपूर्व वृद्धि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: बुर्के के बाद अब मंत्री नितेश राणे ने इस्लाम और कुरान पर बोला हमला! जानिए क्या कहा

2 लाख करोड़ रुपये की आय का अनुमान
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, महाकुंभ मेला 2025 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ रुपये तक का योगदान दे सकता है। यदि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु औसतन 5,000 रुपये खर्च करता है, तो इस आयोजन से कुल 2 लाख करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: ‘आप-दा’ से त्रस्त दिल्ली के 360 गांवों और 36 बिरादरी के लोगों ने भाजपा को दिया समर्थन: अमित शाह

यूपी के राजस्व में पर्यटकों का बड़ा योगदान
उत्तर प्रदेश पिछले तीन सालों से घरेलू पर्यटकों की संख्या के मामले में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। यह यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। पर्यटकों के आगमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, व्यापार, और जीवन स्तर में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh: भारत में भी था एक ‘पाकिस्तान’, प्रशासन ने बदला नाम; जानें क्या रखा गया

यूपी बनेगा ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि अगले चार साल में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि 2016-17 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप अगले चार साल में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- U19 Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया लगातार दूसरी बार बनी विश्व चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया

अयोध्या में पर्यटकों की संख्या

  • 2023- 5,75,70,896
  • 2024 – 16,44,19,522
  • एक साल में 10,68,48,626 की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: महाराष्ट्र में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता? जानिए डिप्टी स्पीकर नीलम गोरहे ने क्या कहा

मथुरा में पर्यटकों की संख्या

  • 2023 में 7,79,27,299 पर्यटक
  • 2024 में 9,00,81,788 पर्यटक
  • एक साल में 1,21,54,489 की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें- ‘poor thing’ remark: सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज होगा FIR? राष्ट्रपति पर की थी यह टिपण्णी

प्रयागराज की स्थिति

  • पर्यटक 2024 में 5,12,62,806
  • पर्यटक 2023 में 5,06,71,622
  • एक साल में 5,91,184 की वृद्धि हुई है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.