Delhi Politics: गंदी राजनीति में उतरी AAP, भाजपा ने बोला हमला; जानिए वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा

एग्जिट पोल में भाजपा की जीत के दावे किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने वही आरोप लगा दिया है। ‌जिस पर दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को दो टूक कह दिया है। ‌

82

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपनी 16 विधायकों (MLAs) को भाजपा (BJP) द्वारा खरीदने के आरोप लगाकर खलबली मचा दी है। आम आदमी पार्टी 11 साल दिल्ली (Delhi) की सत्ता पर बहुमत के दम पर राज किया। लेकिन वह हमेशा भाजपा (BJP) पर आरोप लगाती रहती है कि भाजपा दिल्ली में लोटस कैंपेन चलकर उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है। ‌

एग्जिट पोल में भाजपा की जीत के दावे किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने वही आरोप लगा दिया है। ‌जिस पर दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को दो टूक कह दिया है। ‌केजरीवाल माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

यह भी पढ़ें – Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग, जल्द चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

भाजपा का जवाबी हमला
संजय सिंह के आरोप पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संजय सिंह को अपना आरोप वापस लेकर भाजपा से माफ़ी मांगनी चाहिए या फिर कानूनी नोटिस के लिए तैयार रहना चाहिए। संजय सिंह को ध्यान रखना चाहिए कि उनकी मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना विधायकों को पैसे देने के झूठे ऑफर के ऐसे ही आरोपों में जमानत पर हैं।

दिल्ली भाजपा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही यह साफ दिख रहा था कि अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सभी नेता अपनी हार से घबरा गए हैं। संजय सिंह का भाजपा पर आप के विधायक उम्मीदवारों को लालच देने का आरोप उनकी हताशा का नतीजा है। कल के मतदान में जनता द्वारा नकारे जाने का नतीजा यह है कि घबराए हुए आप नेता अब पूरी तरह हताश हो चुके हैं और उसी हताशा में वे घटिया आरोपों पर उतर आए हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि सांसद संजय सिंह द्वारा भाजपा पर आप के विधायक उम्मीदवारों को रिश्वत देने का आरोप उनकी हताशा का नतीजा है। संजय सिंह को ध्यान रखना चाहिए कि उनकी मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना विधायकों को पैसे देने के ऐसे ही आरोपों में जमानत पर हैं और मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट में है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.