Parliament Budget Session: अनुराग ठाकुर ने संसद में कांग्रेस की दिल्ली में हार पर ली चुटकी, कहा, ‘राहुल जी, ज़ीरो चेक…”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस का लगातार पतन हो रहा है। और 2014 जब से राहुल गांधी कांग्रेस के राजनीति के केंद्र में ताकब से दिल्ली में खता नहीं खोल पाए हैं।

78

Parliament Budget Session: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने एक बड़े बयान देते हुए 10 फरवरी (सोमवार) को लोकसभा (Lok Sabha) में कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) 2014 से लेकर अब तक दिल्ली (Delhi) में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों (Assembly elections) सहित सभी चुनावों में एक भी सीट हासिल करने में विफल रही है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस का लगातार पतन हो रहा है। और 2014 जब से राहुल गांधी कांग्रेस के राजनीति के केंद्र में ताकब से दिल्ली में खता नहीं खोल पाए हैं।

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh: ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा , कही ये बात 

राहुल जी, जीरो चेक कर लीजिए…
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने अपने सम्बोधन के दौरान लोकसभा में पले कार्ड दिखते हुए कहा, “राहुल जी, जीरो चेक कर लीजिए। एक जीरो और भी है? … ये कांग्रेस की सीटों की बात नहीं है। … हमने मध्य वर्ग के लिए जीरो परसेंट टेक्स किया है बारह लाख तक, अगर आपको लगता है, दर्द हुआ है, आप लोग से खुशी नहीं है आदमी खुशी से…. ज़्यादा हमें देश के करोड़ों मध्य वर्ग के चेहरे पर खुशी दिखती है जो कि यह देश के विनाश में बड़ा योगदान देने वाली यह जीरो गिनने की बात। “

यह भी पढ़ें- Aero India: बेंगलुरु में एयरो इंडिया का आगाज, आसमान में दिखेगी भारत की आत्मनिर्भरता की ताकत

‘जीरो’ का रिकॉर्ड…
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे कहा, “माननीय सभापति जी, ये जीरो चेक करने की बात मैंने राहुल गांधी जी से की। और मैंने रेफरेंस दिया है। और मैं आप सबके सामने पुछ रहा हूं, माननीय सभापति जी, साल 2014 के लोकसभा चुनाव दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को कितनी सीटें दी?” सत्ता पक्ष के सांसदों ने दोहराया …’जीरो’… उन्होंने आगे पूछ, “2015 विधानसभा में जनता ने कांग्रेस को कितनी सीटें दी?…’जीरो’… 2019 के लोकसभा में जनता ने कांग्रेस को कितनी सीटें दी? …’जीरो’… 2020 के विधानसभा में जनता ने कांग्रेस को कितनी सीटें दी? …’जीरो’… 2025 के लोकसभा में जनता ने कांग्रेस को कितनी सीटें दी? ‘जीरो’ अगर ये ‘जीरो’ का रिकॉर्ड बनाने का काम किसी ने किया है, तो राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने किया है। “

यह भी पढ़ें- Manipur: कौन होगा बीरेन सिंह की जगह अगला मुख्यमंत्री? इन 5 नामों पर चर्चाManipur: कौन होगा बीरेन सिंह की जगह अगला मुख्यमंत्री? इन 5 नामों पर चर्चा

टीएमसी को चेतावनी
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने भविष्यवाणी की कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का भी आगामी चुनावों में ऐसा ही हश्र होगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस की तरह ही, टीएमसी को भविष्य के चुनावों में पश्चिम बंगाल में कोई सीट नहीं मिलेगी। उनकी यह टिप्पणी चल रही राजनीतिक बहसों के बीच आई है, जिसमें कांग्रेस और टीएमसी दोनों को देश भर में अपना प्रभाव बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टीएमसी के बारे में ठाकुर की भविष्यवाणी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिदृश्य और मतदाताओं की बदलती निष्ठाओं पर चर्चाओं को जन्म दिया है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.