दिल्ली (Delhi) के नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister) का ऐलान आज या कल हो सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बार पार्टी अपने नवनिर्वाचित विधायकों (MLAs) में से किसी महिला को सीएम बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना है। ऐसे में अगर कोई महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती है तो आप की विधायक आतिशी के बाद दिल्ली को फिर से महिला सीएम मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, नई कैबिनेट में महिला और दलित नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा किसी महिला सीएम के हाथों पूरा करवा सकती है। इस बीच सीएम पद की रेस में शामिल विधायक अपनी-अपनी कोशिशों में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि इस संबंध में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री के अमेरिका से लौटने के बाद लिया जाएगा। दिल्ली में महिला विधायक को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे एक आधार यह भी है कि फिलहाल किसी भी भाजपा शासित राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं है।
यह भी पढ़ें – Maha Kumbh 2025: माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुंभ में रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था
भाजपा के संभावित महिला चेहरे
– रेखा गुप्ता – शालीमार बाग सीट से विधायक।
– बांसुरी स्वराज – दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी, नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं।
– पूनम शर्मा – वजीरपुर सीट से विधायक चुनी गईं।
– नीलम पहलवान – नजफगढ़ सीट से विधायक।
– शिखा रॉय – ग्रेटर कैलाश सीट से जीती हैं और सीएम की दौड़ में एक और मजबूत दावेदार हैं।
– स्मृति ईरानी – पूर्व केंद्रीय मंत्री, 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल से हार गईं।
शपथ ग्रहण कब होगा?
दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 14 फरवरी के बाद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर हैं। उनका फ्रांस और अमेरिका दौरा 10 फरवरी को शुरू हुआ था। उनके लौटने के बाद ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community